Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

जू में गुरूवार को मादा टाइगर शावक की हुई मौत, हार्ट अटैक का है अंदेशा

64
ग्वालियर । गांधी प्राणी उद्यान जू में गुरूवार को मादा टाइगर शावक की अचानक मौत हो गई। मौत की खबर को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया, जिसके बाद शुक्रवार को जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम किया गया। विसरा सैंपलों को जबलपुर भेजा है। डीएफओ अंकित पांडेय सहित निगम व चिड़ियाघर अधिकारियों की मौजदूगी में परीक्षण व पोस्टमार्टम कराया। उसके दाह संस्कार कराया।

प्राथमिक रिपोर्ट में हार्ट अटैक का अंदेशा है और हार्ट पर क्लाट भी मिले हैं। बेंगलुरू के नेशनल पार्क में हाल में वायरस की संभावना के चलते हुइ टाइगरों की मौत को लेकर यहां भी वायरस की जांच रिपोर्ट में की जाएगी। शावक की उम्र लगभग पांच माह थी। शावक का नामकरण भी नहीं किया था। दो अक्टूबर से शुरू होने वाले वन्यप्राणी सप्ताह में नाम रखा जाना था।

20 अप्रैल 2023 को मादा टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें 2 पीले और 1 सफेद था। शावकों में से एक पीले मादा शावक की अचानक मौत हो गई। पहले कंपकंपी आई और फिर गिर पड़ी। वर्तमान में कुल 9 टाईगर संरक्षित है।

शावक का किया दाह संस्कार

शव परीक्षण पशु चिकित्सा सेवाऐं ग्वालियर के पशु चिकित्सक डा संजय जाधव, डा उमेश दांतरे और डा उपेन्द्र यादव ने किया। उसके बाद शव परीक्षण वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अंकित पाण्डेय (डीएफओ) ने किया। शव परीक्षण के बाद मृत शावक का नियमानुसार दाह संस्कार किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुनीष सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त नगर निगम, डा प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त, चिड़ियाघर एवं क्यूरेटर गौरव परिहार, जू कीपर शिवकुमार पाल, एनीमल कीपर अशोक इत्यादि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.