Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

भारत विरोधी बयान पर कनाडाई पत्रकार की PM ट्रूडो को सलाह-“आरोप साबित करो वर्ना…”

35

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगा कर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बुरी तरह फंस गए हैं। इस मामले में भारत सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। इस बीच  कनाडाई पत्रकार  मिलेवस्की टेरी ने पीएम ट्रूडो के दावे पर प्रतिक्रिया दी है।  पत्रकार मिलेवस्की टेरी ने कहा कि पीएम ट्रूडो ने जो दावा किया है अगर वह सही साबित नहीं होता है तो उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस मामले से जुड़े तथ्य सामने आ पाएंगे। पत्रकार ने कहा कि कनाडा के पीएम का सिर्फ यह कहना कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है। यह एक चिंता की बात है। इससे दोनों देशों के संबंध खराब होंगे, क्योंकि जो आरोप लगाए गए हैं। अभी तक वह साबित नहीं हुए हैं।पत्रकार मिलेवस्की टेरी ने कहा कि कनाडा ने भारत पर जो आरोप लगाए हैं। उसे लेकर भारतीय चुप बैठने वाले नहीं है।

उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार को अपने दावे को साबित करने के लिए सबूत पेश करने होंगे। पत्रकार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ट्रूडो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी।मिलेवस्की ने आगे कहा कि स्थानीय खालिस्तानी नेता इस मामले में एक भी ऐसा सबूत जुटा नहीं पाए है, जिससे ये दावा किया जा सके कि इस हत्याकांड के पीछे भारत का हाथ है। बता दें कि कनाडा में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.