Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

नवाज शरीफ बोले- पाकिस्तान भीख मांग रहा और भारत चांद पर पहुंच गया

42

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पाकिस्तान के हालात बयां कर दिए हैं। उन्होंने लंदन से एक अपनी पार्टी पाकिस्तानी मुस्लिम लीग- एन की एक आनलाइन बैठक ली। नवाज शरीफ ने इसमें भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान भीख मांग रहा है, उधर भारत चांद पर भी पहुंच गया। नई दिल्ली में हुई जी-20 की बैठक में भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का परिचय दे दिया है।

आर्थिक सुधारों से भारत आगे बढ़ा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह 1990 में भारत सरकार द्वारा हुए आर्थिक सुधारों के पालन से संभव हुआ है।

भारत लगातार बढ़कर आगे पहुंच गया

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए नवाज ने कहा कि उनके समय भारत के पास केवल एक अरब डालकर विदेशी मुद्रा भंडार था, पर अब ये बढ़कर 600 अबर डालर पर जा पहुंचा। भारत लगातार बढ़कर आगे पहुंच गया और उधर पाकिस्तान दूसरे देशों से भीख मांग रहा है।

जजों और सेना के जनरलों ने किया कंगाल

पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की बदहाली की वजह जज और सेना के जनरल हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी मुस्लिम लीग- एन की गठबंधन वाली सरकार पाकिस्तान में नहीं बनती तो यहां पेट्रोल एक हजार रुपये लीटर बिक रहा होता। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल के रे 330 रुपये लीटर हैं। नवाज शरीफ ने कहा कि वे 21 अक्टूबर को वापस पाकिस्तान लौट रहे हैं और इसके बाद चुनाव की तैयारी करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.