Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

इस दिन मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी, जानिए सही तिथि और गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

42

भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से भगवान गणेश घर-घर में विराजित हो जाते हैं। यह गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव के दौरान सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए, तो वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म के रूप में मनाई जाती है। विधिवत पूजा-पाठ के साथ हर घर में बप्पा विराजित हो गए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदाई दी जाती है और अगले साल फिर आने की प्रार्थना की जाती है। आइए, जानें अनंत चतुर्दशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

गणेश विसर्जन सही तिथि और शुभ मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, 27 सितंबर रात 10 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 28 सितंबर को शाम 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। भगवान गणेश का विसर्जन 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन किया जाएगा। बप्पा का डेढ़, तीन, पांच या सातवें भी विसर्जन किया जा सकता है।

गणेश विसर्जन महत्व

माना जाता है कि किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत में भगवान गणेश की पूजा की जाए, तो उस कार्य में कोई भी बाधा नहीं आती है। इसलिए बप्पा को प्रथम पूज्य माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूरी श्रद्धा-भाव के साथ उपासना करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश 10 दिनों तक धरती लोक पर रहते हैं और भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.