Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची... विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: बांके बिहारी के किए दर्शन, ब्र... रतलाम में भूमिपूजन समारोह के बाद आपस में भिड़े भाजपा नेता: ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार को सार्... कटनी की बरही नगर परिषद में सियासी उलटफेर: सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस पार्षदों में से चार अचा... राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के नि... मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद करेगी कांग्रेस: वोट चोरी और सं...

संसद में दिखाए गए एलियन कंकाल को वैज्ञानिकों ने नकारा, पुख्ता सबूत पर उठे सवाल

60
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की संसद में एलियन के दो शवों को दिखाया गया। एक लाइव इवेंट में पेश किए गए हजारों साल पुराने ममी जैसे दो कंकालों को लेकर बहस छिड़ गई है। यूएफओलॉजिस्ट जैमे मौसन ने दावा किया कि डीएनए टेस्टिंग से इनके मानव नहीं होने के पुख्ता सबूत मिले है। इस दावे की सच्चाई पर वैज्ञानिकों ने संदेह जताया है।

मेक्सिको के खगोल विज्ञान संस्थान के शोधार्थी जूलियट फिएरो ने कहा कि जानकारी सामने आई है। उससे किसी रिजल्ट पर नहीं पहुंच सकते। राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय के भौतिकी संस्थान ने साफ किया है कि शोधकर्ताओं ने नमूनों की जांच नहीं की है। 2017 में एक कस्टमर द्वारा दिए गए त्वचा के नमूनों पर सिर्फ कार्बन परीक्षण किया था।

नासा ने जारी की एलियन से जुड़ी रिपोर्ट

इस बीच नासा ने एलियन से जुड़ी रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया कि उन्हें नहीं पता कि यूएफओ या यूएपी क्या होता है। यूएफओ के स्टडी के लिए नए वैज्ञानिक तकनीकों की जरूरत होगी।

कौन है जैमे मौसन?

जैमे मौसन यूएफओ और एलियन पर रिपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने 2017 में पांच एलियन ममी मिलने का दावा किया था, जो बाद में मानव बच्चे थे।

हाथ और पैरों में तीन-तीन अंगुलियां

मेक्सिको संसद में पेश किए गए कंकाल के हाथ और पैरों में तीन-तीन अंगुलियां हैं। खोपड़ी लंबी और हड्डियां हल्की हैं। संसद में किए गए एक्स-रे में इनके पेट में कैडमियम और ऑस्मियस जैसी धातु दिखी है।

रिटायर्ड मेजर ब्रुश का दावा

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी रिटायर्ड मेजर डेविड ब्रुश ने दावा किया था कि अमेरिका के पास एलियन के सबूत हैं। जैमे मौसन जब मैक्सिकन सरकार और यूएस अधिकारियों को कंकाल दिखा रहे थे, तब डेविड वहां मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.