Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

होने वाली दुल्हनिया परिणीति को एयरपोर्ट लेने पहुंचे राघव चड्ढा, ब्लश करते नजर आईं एक्ट्रेस

39

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। परिणीति और राघव अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। आज सुबह ही परिणीति को मुंबई एयपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। इसी बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राघव अपनी होने वाली दुल्हनिया को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे हैं। दोनों एयरपोर्ट पर साथ चलते दिखाई दिए हैं।

ट्विनिंग करते नजर आए परिणीति-राघव

अब परिणीति और राघव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राघव चड्ढा दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा को साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान परिणीति के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, परिणीति अपने मंगेतर से कुछ बातें भी करती नजर आईं। परिणीति ने इस दौरान व्हाइट कलर की टी शर्ट और ब्लू कलर का शर्ट पहना हुआ था। वहीं, राघव ने भी अपनी मंगेतर के साथ ट्विंनिंग करते हुए ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी।

23 सितंबर से शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जो कि उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। 23 सितंबर से परि और राघव की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। शादी वाले दिन रात में रिसेप्शन भी रखा जाएगा। वहीं, जल्द ही परिणीति की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में परिणीति के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.