Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पल भर के गुस्से ने खत्म किया परिवार, पत्नी की लाश को बेड में किया लॉक..दूसरे कमरे में बैठी बेटी मर्डर से रही अनजान

44

राजधानी दिल्ली क्राइम नगरी बनती जा रही है। दिल्ली के खजूरी खास इलाके से बड़ी खबर सामने आई है एक शख्स ने पल भर में अपने भरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया।  इंसान से शैतान बने पति ने सबसे पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की फिर बेड के अंदर लाश को छिपा दिया और इसके बाद  मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां 15 साल की लड़की मौजूद थी। उसने बताया कि दूसरे कमरा लॉक है। वहीं उसकी मां की लाश है। मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और  बेड बॉक्स के अंदर 35 वर्षीय महिला की लाश मिली जिसके गले में चुन्नी भी बंधी हुई थी। शुरूआती जांच में पता चला कि किसी भारी चीज से सिर पर हमला  किया  गया है।

15 साल की लड़की ने बताया कि ये उसकी मां द्रौपदी है। रविवार को उसके पापा सुनील का मां द्रौपदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और वह डर के  दूसरे कमरे में चली गई। मारपीट की तेज आवाज आने पर जब वह बाहर आई तो देखा कि दरवाजा बंद है। इसलिए वापस अपने कमरे में आ गई. उसे लगा कि रोज की तरह ही लड़ाई हुई है। लेकिन काफी देर तक पिता वापिस नहीं आए तो  बेटी को अनहोनी की आशंका हुई।

उसने कई बार मां को आवाज लगाई  लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  लड़की ने तुरंत इसकी जानकारी अपने मकान मालिक को दी और फिर इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी सुनील की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका की बेटी ने बताया कि सुनील उसका सौतेला पिता था। द्रौपदी की पहले बिहार के मधेपुरा निवासी ज्योतिश यादव के साथ शादी हुई थी जहां  उसके चार बच्चे हुए और तलाक के बाद तीन बच्चे ज्योतिश के पास ही रह रहे हैं। जिसके बाद द्रौपदी की दूसरी शादी राजमिस्त्री सुनील के साथ हुई औरदोनों  की अपनी कोई संतान नहीं थी। दरअसल, सुनील को शक था कि द्रौपदी का किसी और के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। हालांकि पुलिस सुनिल की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.