Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
QR Code Security Degrees Jharkhand: आधुनिक तकनीक से लैस वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ डिग्रियां पाकर खिले व... Arjun Munda Press Conference: भूमि अधिनियम के उल्लंघन और अवैध निर्माण को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी ... Dhamtari News: मगरलोड नाले में बही 14 साल की छात्रा तराना निषाद का शव 3 दिन बाद महानदी से बरामद, परि... Bhanupratappur Forest Division: मजदूरी का पैसा न मिलने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण, वन विभाग ने जल्द भुग... MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड...

संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू, पेश किए जाएंगे ये बिल…

49

नई दिल्ली। संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन के पहले दिन की कार्यवाही पुराने संसद भवन में चलेगी, उसके बाद दूसरे दिन से सदन नए संसद में चलेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सरकार विशेष सत्र के दौरान कई बिल पेश करने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने अहम तैयारियां की हैं। ये मौजूदा लोकसभा का 13वां और राज्यसभा का 261वां सत्र बताया गया है।

लोकसभा का पांच दिवसीय सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन की कार्रवाई 11 बजे से दोपहर एक बजे और फिर अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। इस सत्र में सरकार संसद के 75 वर्ष के सफर पर चर्चा और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समेत चार विधेयकों पर विचार किया जाना प्रस्तावित है।

संसद के 75 वर्ष की यात्रा पर चर्चा

संसद के विशेष सत्र के दौरान कई बिल पेश किए जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पांच दिन तक चलने वाले विशेष सत्र के पहले दिन संसद की 75 वर्ष की यात्रा पर चर्चा होगी। वहीं संसदीय बुलेटिन में कहा गया है कि पहले दिन 75 सालों की संसदीय यात्रा की उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख पर चर्चा की जाएगी।

विशेष सत्र में ये बिल होंगे पेश

संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सदन में डाकघर विधेयक 2023, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों से जुड़े बिलों को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स विधेयक भी इस सत्र में पेश किया जाना है।

बता दें कि सरकार को सूचीबद्ध एजेंडे से अलग संसद में कुछ नए कानून या अन्य विषय पेश करने का भी विशेषाधिकार प्राप्त होता है। हालांकि, किसी संभावित नए कानून को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.