Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की एक कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

35

कोलकाता। बालीवुड की अभिनेत्री जरीन खान के खिलाफ कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। जरीन के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप के एक मामले में यह वारंट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री जरीन खान को डेंगू हो गया था, इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हैं।

कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं

जानकारी के मुताबिक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि जरीन खान को 2018 में कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना में एक काली पूजा के 6 दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन उस समय जरीन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

कोर्ट में पेश नहीं हुईं

इस मामले में पुलिस की ओर से जांच करने वाले अधिकारी ने सियालदह कोर्ट के सामने अभिनेत्री जरीन खान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस दौरान वे कोर्ट में पेश भी नहीं हुईं और जमानत देने के लिए कोई अपील की।

थाने में कराई गई थी शिकायत

लगातार कोर्ट की सुनवाई में नहीं आने के बाद जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार काली पूजा कार्यक्रम के आयोजनों ने भी जरीन और उनके मैनेजर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों के पर एफआईआर दर्ज करने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आए और ना ही दोनों की ओर से कोई जवाब आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.