Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

हरदा में दूसरे दिन भी तेज बारिश जारी, 14 घंटे से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे बंद

70

हरदा। जिले में वर्षा का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा है। जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। कई गांवों से संपर्क टूट गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। वहीं नर्मदा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। इससे नर्मदा किनारे के गांवों में जलभराव होने लगा है। सिवनीमालवा-टिमरनी के बीज गंजाल नदी के पुलिस पर बाढ़ का पानी आने से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से बंद है। इससे टूध, सब्जी और जरूरी सामग्री के वाहन रुक गए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हरदा के पास अजनाल नदी का पानी पुल पर हाेने खिरकिया, सिराली की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहा है। प्रशासन ने गांव में अलर्ट जारी किया है। साथ ही गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इससे अजनाल, नर्मदा, मटकूल, अजनाल, गंजाल, मटकुल, स्यानी, टिमरनी एवं हंसावती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र और पहली से 12 कक्षा तक के स्कूल में शनिवार अवकाश रहा। इसके लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया था।

24 घंटे में हुई 205 मिलीमीटर से अधिक वर्षा

जिले में 24 घंटे में 205 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं हरदा तहसील में 168.5 मिलीमीटर, टिमरनी में 162.4, खिरकिया में 204 मिलीमीटर, रहटगांव में 286 मिलीमीटर वर्षा हुई। लगातार वर्षा और तवा डेम के तेरह गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

269 मीटर पहुंचा नर्मदा का जलस्तर

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे नर्मदा का जलस्तर 269.1 मीटर पर आ गया है। हंडिया में खतरे का निशान 272 मीटर खतरे का निशान है, अभी तक 269.880 मीटर पहुंच गया है। प्रशासन ने नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी कर अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.