Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक साथ फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, नरसिंहपुर से तीन दिन से लापता थे

27

भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र में मैदा मिल के पीछे पेड़ पर एक ही दु्पट्टे से फांसी लगाकर युवक-युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनकी पहचान प्रेमी युगल के रूप में की है। वह नरसिंहपुर जिले के पास एक गांव के रहने वाले थे और तीन पहले घर से लापता हो गए थे। दोनों एक ही जाति और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। युवती के हाथ में मेंहदी और मांग में सिंदूर लगा हुआ था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस शुरुआती जांच में मान रही है कि दोनों ने शादी के बाद यह कदम उठाया। उन्होंने शुक्रवार को दिन के समय ही फांसी लगा ली थी, लेकिन बारिश के कारण दिन में नजर नहीं पड़ी थी। रात करीब 11 बजे एमपी नगर पुलिस को मैदा मिल इलाके में रहने वाले जुबेर कुरैशी ने इसकी सूचना दी थी।

आधार कार्ड से हुई पहचान

एमपीनगर थाने के एएसआइ केपी सिंह ने बताया कि घटनास्थल से युवती का बैग मिला था। उसमें युवती का आधार कार्ड था। उससे एमपीनगर पुलिस ने नरसिंहपुर पुलिस ने संपर्क किया और युवती की पहचान धर्मवती लोधी (21) और युवक की पहचान देवेंद्र लोधी (20) रूप में हुई। दोनों ग्राम पिपरिया थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के रहने वाले थे। पुलिस सूचना पर मृतकों के स्वजन भोपाल पहुंच गए और पुलिस को बताया कि लड़की 13 सितंबर की रात बिना बताए घर से निकली थी। तभी से युवती लापता थी। इसके बाद से ही दोनों के मोबाइल नंबर बंद थे। पुलिस घटनास्थल से उनके मोबाइल बरामद नहीं हुए हैं। दोनों के स्वजनों में से किसी ने इस मामले की रिपोर्ट स्थानीय थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में नहीं कराई गई है। दोनों के स्वजन खेती किसानी से जुड़े हैं।

रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर आकर लगा ली फांसी

एएसआइ केपी सिंह ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि दोनों एक ही जाति के थे और गांव में घर आसपास ही हैं। दोनों नरसिंहपुर से आकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन उतरें होंगे और पटरी के सहारे सहारे आगे आकर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर आकर यह कदम उठाया। उनके पास से ट्रेन का टिकट तो नहीं मिला, पानी की एक बोतल जरूर मिली है।

आनर किलिंग जैसी कोई बात नहीं, खुदकुशी मानकर चल रही पुलिस

एसीपी एमपीनगर अक्षत चौधरी ने बताया कि मृतका धर्मवती ने हायर सेकंडरी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। देवेंद्र पिछले तीन महीने से इंदौर में रहकर गार्ड की नौकरी कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। बाद में उनको बयान के लिए बुलाया है। शुरुआती जांच में आनर किलिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आ रही है, अभी फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला लग रहा है। बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.