Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

जनजातीय संग्रहालय में पुतुल समारोह का चौथा दिन, ख्याल सभागार में नाटक मंचन

24

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 16 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

धार्मिक अनुष्ठान – कोलार के दानिशकुंज में स्थित जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान सुबह आठ बजे से।

मशीन लर्निंग वर्कशाप – ट्रिपल आइटी भोपाल की एम टू एल मशीन लर्निंग वर्कशाप एवं डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में 12 प्रतिष्ठित तकनीकी महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। आइआइआइटी परिसर में यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से आरंभ होगी।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में ‘माह का प्रादर्श’ श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित तांबे के अनुष्ठानिक पात्र ‘कलशा’ को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया है। आप इसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देख सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी सितंबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

अभिनय कार्यशाला – शहर के लिटिल बैले सभागार में अभिनय की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यहां वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता आलोक चटर्जी अभिनय के विभिन्न पहलुओं और अदायगी का पाठ पढ़ा रहे हैं। समय शाम 05 बजे से है।

पुतुल समारोह – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक किया जा रहा है। इस समारोह में चौथे दिन शनिवार को शाम सात बजे से कठपुतलियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

नाटक मंचन – नर्मदापुर रोड स्थित नवीन सभागार ‘ख्याल- कलाप्रेमियों का’ में नाटक ‘नेपथ्य में शकुंतला’ का मंचन होगा, जिसे मनोज नायर के निर्देशन में खेला जाएगा। समय शाम सात बजे से और कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.