Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यूं लुटा?, महंगाई को लेकर खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज

51

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इधर-उधर की बातें करके ‘महंगाई की महालूट’ से ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि आगामी चुनावों में जनता ‘महंगाई की महालूट’ का बदला लेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर महंगाई को लेकर एक चार्ट भी साझा किया गया है जिसमें यह दर्शाया गया है कि प्रमुख खाद्य वस्तुओं पर महंगाई दर 10 प्रतिशत के करीब है खरगे ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा? उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी इधर-उधर की बातें कर के जनता का ध्यान, ‘महंगाई की महालूट’, से हटाना चाहतें हैं।

मोदी सरकार की महालूट के चलते, कमरतोड़ महंगाई का सबसे अधिक खामियाज़ा 20 प्रतिशत सबसे ग़रीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।” उन्होंने दावा किया, ‘‘खान-पान की चीज़ों के दाम आसमान छू रहें हैं और देश अब ये जान गया है कि उनकी तकलीफ़ों का एकमात्र कारण भाजपा ही है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक़ सिखाकर, इस महालूट का बदला ज़रूर लेगी।” कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, ‘महंगाई के मुद्दे पर जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.