Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

एटीएम पर कार्ड बदलकर रुपये पार कर देते थे बदमाश, गाजियाबाद का गिरोह भिंड में दबोचा गया

44

भिंड। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गाजियाबाद के गिरोह को मप्र के भिंड जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न बैंकों के अलग-अलग व्यक्तियों के 21 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल और एक कार जब्त की है।

बैंक खाते को सीज करवाया

बैंक अकाउंट में जमा करीब दो लाख रुपये की राशि को सीज करा दी है। आरोपितों में साउद खान पुत्र यूसुफ खान, आजाद अली पुत्र ताजुद्दीन खान दोनों निवासी लोनी जिला गाजियाबाद और अजीम खान पुत्र करीम खान निवासी छोटी माता गढ़ैया भिंड बताया गया है। दिल्ली का एक आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहा।

ऐसे पकड़ा पुलिस ने

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एमजेएस ग्राउंड के पास खड़ी कार में चार लोग बैठे हैं। दो लोग लहार रोड स्थित एटीएम पर दो बार चक्कर लगाकर आए हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस टीम भेजी गई तो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में सफल हो गया।

आरोपितों ने दी ये जानकारी

आरोपितों ने बताया कि वह चार पहिया वाहन से पांच-छह लोग लोनी से निकलते। रास्ते में ऐसे कस्बों को चिह्नित करते, जहां के एटीएम में अधिक भीड़ रहती है। ऐसे बुजुर्ग और महिलाओं पर निगाह रखते जो एटीएम से रुपये निकालना कम जानते हों। एटीएम में एक साथ कई बटन दबाकर कुछ समय के लिए एटीएम की कार्यप्रणाली में विलंब पैदा कर देते।

सामने वाले का पासवर्ड देखे लेते

मदद के नाम पर किसी तरह सामने वाले का पासवर्ड देखे लेते और एटीएम कार्ड बदलकर भाग जाते। दूसरे एटीएम पर जाकर कार्ड लगाकर संबंधित कार्डधारी के अकाउंट को साफ कर देते थे। बदलने के लिए पुराने कार्ड जेबकतरों से सौ से डेढ़ सौ रुपये में खरीद लेते थे। गिरोह ने मप्र के भिंड के अलावा ग्वालियर, मुरैना, राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उप्र के झांसी, उरई, कानपुर सहित अन्य जिले में वारदात को अंजाम दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.