Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

MP में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, योजना का शुभारंभ टीकमगढ़ से आज

16

मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहनों को सरकार एक और सौगात देने जा रही है। इसमें अब केवल साढ़े चार सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज टीकमगढ़ से सिलेंडर रीफिलिंग योजना का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम आज 15 सितंबर 2023 को अपराह्न 3:00 बजे साई हॉकी स्टेडियम, टीकमगढ़ में होगा। उज्जवला योजना के अंतर्गत पंजीकृत 82 लाख उपभोक्ता के अलावा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत लगभग 15 लाख महिलाएं (एलपीजी कनेक्शनधारी) भी इसकी पात्र होने का अनुमान है। उज्जवला योजना की हितग्राही लाड़ली बहना योजना की भी हितग्राही हैं।

हितग्राहियों की पहचान का काम सभी आयल कंपनियां से प्राप्त डेटा के आधार पर शासन द्वारा स्वयं भी किया जाएगा। पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितंबर से पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना पर वार्षिक 1,200 करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.