Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि... घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) का खुलासा: भारत में आधी से ज्यादा ओवरनाइट यात्राओं का मकसद धार्मि... Kedarnath Dham Garbage Issue: केदारनाथ में बढ़ते कूड़े पर पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने जताई चिंता, हिमा... CEC Gyanesh Kumar Row: मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में उतरी बीजेपी, सामिक भट्टाचार्य बोले- मिलना चाहि... BJP Strategy in UP: पश्चिमी यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की दो टूक, स्वागत में बुलडोजर और ... Balod Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 6 ...

चोरी के आरोप में दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, बड़े भाई से करवानी पड़ी दुल्हन की शादी

96

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने शादी के दिन दुल्हन के घर पहुंचने से ठीक पहले दूल्हे को उठा लिया। दूल्हे पर शराब के ठेके में चोरी करने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे के बड़े भाई से दुल्हन का निकाह किया गया।

मामला जिले के सिकंद्राराऊ इलाके का है। यहां के रहने वाले फैसल की शादी 11 सितंबर को अलीगढ़ शहर के रोरावार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर इलाके में होनी थी। शादी की लगभग सारी रस्में में पूरी हो चुकी थी। सोमवार देर शाम बारात हाथरस के सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ के लिए निकली थी, जैसे ही बारात हाथरस की सीमा की तो अलीगढ़ जिला के एटा मार्ग पर टोल प्लाजा पर पहुंची तो पुलिस ने बारात को रोक लिया। इसके बाद पुलिस दूल्हा बने फैसल को पकड़ कर अकराबाद थाने पर ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले अकराबाद थाना क्षेत्र के कासिमपुर में एक शराब के ठेके और कैंटीन का ताला तोड़कर 35 पेटी शराब और अन्य सामान चोरी कर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक बाइक और मोबाइल बरामद किया था, तभी से पुलिस इस घटना का खुलासा करने में जुटी थी। उधऱ, दूल्हे के बड़े भाई चांद मियां से दुल्हन का निकाह कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.