Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

आमिर खान की बेटी आइरा की शादी की तैयारियां शुरू, बाॅलीवुड सितारे नहीं होंगे शामिल

42

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। आमिर की बेटी आइरा खान अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइरा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक सब कुछ फाइनल हो चुका है। आमिर जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि आइरा ने बीते साल नवंबर में अपने व्बाॅयफ्रेंड नूपुर से सगाई की थी। सगाई के फंक्शन को आमिर ने काफी प्राइवेट रखा था। मीडिया को भी आमिर ने फंक्शन की भनक तक नहीं लगने दी थी।

आइरा की शादी होगी काफी प्राइवेट

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में आमिर खान और उनके परिवार के सदस्य नजर आए थे। इस बार आमिर के घर में शादी का ग्रैंड फंक्शन होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आइरा खान और नुपूर शिखरे की शादी की डेट भी डिसाइड हो चुकी है। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। आइरा के एक करीबी के अनुसार, ये कपल 3 जनवरी को पहले कोर्ट मैरिज करेगा। इसके बाद दोनों रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। कपल उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान किया है। शादी का यह फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा।

डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं आइरा

शादी के इन फंक्शन में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। आइरा की शादी के फंक्शन्स काफी प्राइवेट होने वाले हैं। इतना ही नहीं इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल नहीं होंगे। मीडिया को मिली जानकारी में यह बताया गया है कि आमिर खान अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शादी की सभी तैयारियां आमिर खुद पर्सनली देख रहे हैं। बता दें कि आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वहीं, आमिर के होने वाले दामाद नूपुर शिखरे की बात करें, तो वे एक फिटनेस ट्रेनर हैं। आइरा और नूपुर की मुलाकात जिम ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.