Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGPSC Exam 2026: पीएससी प्रीलिम्स की 'अग्निपरीक्षा' संपन्न, जानें क्या रही पेपर की डिफिकल्टी लेवल और... Dhamtari Murder News: डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन, रमेश बैस ने समाज को दिया आगे बढ़ने क... MP Voter List Update: नई मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक, 44,000 से अधिक मतदाताओं ... Shahdol News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए प्रबंधन पर गंभीर आरोप Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में 'इंसानी दिमाग' लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता Lady Cop Sonali: सुरों से ट्रैफिक कंट्रोल और जज्बे से बचाई जान, महिला पुलिसकर्मी सोनाली ने पेश की मि... Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन वि... MP News: मध्य प्रदेश में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, वित्त मंत्री ने विधानसभा में दिया साफ जवाब दिल चीर देने वाला मंजर: अचानक पिता ने तोड़ा दम, अनजान लोगों के बीच शव को निहारता रहा 4 साल का मासूम

Asia Cup 2023: फाइनल मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान होगा या श्रीलंका जानिए सभी समीकरण

65

Asia Cup Final: पाकिस्तान के बाद श्रीलंका पर जीत के साथ ही भारत, एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण के सिर्फ़ दो मैच बचे हुए हैं। गुरुवार को पाकिस्तान का श्रीलंका के साथ मुकाबला है और 15 सितंबर को भारत को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अब तक के मुकाबलों के आधार पर कहा जा सकता है कि फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान या श्रीलंका में से किसी एक टीम के साथ हो सकता है। मैच के अलावा बारिश भी इसमें अहम रोल निभा सकती है। ऐसे में कौन की टीम फाइनल में पहुंच सकती है, इसे जानने के लिए पहले प्वाइंट्स टेबल पर एक नजर डाल लें।

फाइनल के समीकरण

सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं और सभी ने दो-दो मैच खेल लिए हैं। ऐसे में भारत 4 अंकों के साथ सबसे ऊपर है। दूसरी टीमों के पास ज्यादा से ज्यादा 2 और अंक हासिल करने का मौका है। ऐसे में अगर भारत, बांग्लादेश से हार भी जाता है, जो अंकों और रनरेट के आधार पर उसे फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए आज के मैच में जीत जरुरी है। आइये जानते हैं फाइनल में पहुंचने के कितने तरह के समीकरण बन सकते हैं।

बांग्ला देश बाहर

भारत के श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही बांग्लादेश फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। उसके 0 अंक हैं और भारत के खिलाफ अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भी उसे फाइनल में प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। 4 अंकों के साथ भारत, हार के बावजूद फाइनल में पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

दरअसल, 14 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होनेवाला मुकाबला सेमीफाइनल की तरह है। दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में अगर पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया, तो उसे फाइनल में प्रवेश का मौका मिल जाएगा। लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ, तो नेट रनरेट में पीछे रहने के कारण वो फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है। ऐसे में उसके लिए जीत के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

फायदे की स्थिति में श्रीलंका

अगर गुरुवार को श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया, तो उन्हें भारत के साथ फ़ाइनल में खेलने का मौका मिल जाएगा। वहीं अगर गुरुवार को बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया, तो पाकिस्तान और श्रीलंका, दोनों को 1-1 प्वाइंट मिलेंगे। नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका को बढ़त हासिल है और उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में श्रीलंका के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर बाक़ी बचे दोनों मुक़ाबले भी बारिश में धुल जाते हैं तो श्रीलंका और भारत फ़ाइनल खेलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.