Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बाल सुधार गृह यां टॉर्चर होम? बच्ची को चप्पलों से पीट रही मैडम सस्पेंड, एक लड़की कर चुकी है जान देने का प्रयास

61

आगरा: यूपी के आगरा जिले में राजकीय बाल शिशु गृह से क्रूरता भरा एक वीडियो सामने आया है। जहां बाल शिशु गृह की एक अधीक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अधीक्षिका पूनम पाल तेजी के साथ कमरे में प्रवेश करती हैं और जमीन पर पड़ी चप्पल उठाकर बिस्तर पर सो रही एक लड़की पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर देती हैं। 7 सेकंड में वह छह बार चप्पल से लड़की को मारती हैं। अधीक्षिका के गुस्से को देख बाकी बच्चे डर जाते हैं। बगल के बिस्तर पर सो रहे एक बच्चे को भी वह थप्पड़ जड़ देती हैं। बता दें कि एक मिनट दो सेकंड का यह वीडियो बीते 4 सितंबर का है।

इस मामले में आगरा मंडल की कमिश्नर ऋतु महेश्वरी ने अधीक्षिका पूनम पाल पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। कमिश्नर ऋतु महेश्वरी के निर्देश पर तत्काल अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया। वहीं आगरा डीएम ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की, जिसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल शिशु गृह जांच करने पहुंचे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों ने भी अफसरों के सामने अधीक्षिका की पूरी पोल खोल दी। कर्मचारियों ने बताया कि अधीक्षिका के टॉर्चर के चलते एक बच्ची बाल सुधार गृह में सुसाइड का प्रयास तक कर चुकी है। सिर्फ यही नहीं, आगरा में पोस्टिंग से पहले वह प्रयागराज के बाल सुधार गृह में तैनात थीं। वहां पर भी उन पर बच्चे को टॉर्चर करने का आरोप लगा था। वहां एक बच्चे ने सुसाइड अटेम्ट किया था। कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने मामले का संज्ञान लिया है। निलंबन के बाद अधीक्षिका पूनम पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.