Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजस्थानः भाजपा ने कैलाश मेघवाल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बयानबाजी करना पड़ा भारी

82

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को ‘अनुशासनहीनता’ के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया, ‘‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शाहपुरा से हमारे विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश दिया है।”

लखावत ने कहा कि कैलाश को अनुशासन भंग करने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और इन्हीं आरोपों में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि कैलाश मेघवाल के इस पूरे प्रकरण को पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके कैलाश मेघवाल को उनके संवाददाता सम्‍मेलन करने के कुछ देर बाद ही भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम विधायकों में शुमार कैलाश मेघवाल ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पार्टी की ओर से उन्हें ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’ का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब उन्होंने 12 सितंबर को प्रदेश (भाजपा) अध्यक्ष को भेज दिया है, इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री पर सात आरोप लगाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.