Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्‍याज के ढेर में सांप ने हाथ पर डंसा, अंधविश्वास के चलते मजदूर महिला की गई जान

52

खाचरौद । अंधविश्वास को लेकर मंगलवार को एक घटना ने एक परिवार से मुखिया ही छीन लिया। ग्राम घिनोदा में एक किसान के घर के अंदर 35 वर्षीय मजदूर महिला सीमा बाई प्याज के ढेर में से प्याज छांट रही थी। इस बीच प्याज के ढेर से एक सांप ने सीमा के हाथ पर डंस लिया।

वहां पर काम कर रही महिलाएं सीमा को तुरंत गांव से सात किलोमीटर दूर स्थित नागदा जनसेवा अस्पताल न ले जाते हुए उसे गांव में ही नाग देवता के मंदिर पर ले गई और झाड़फूंक कर जहर को निकालने के लिए अनेक जतन किए। यह अंधविश्वास का खेल करीब 3 घंटे तक चला।

जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे ताबड़तोड़ नागदा जनसेवा ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगर सीमा को समय रहते अस्पताल पर प्राथमिक उपचार मिल जाता है तो संभवत: वह जिंदा होती। यहां बता दें सीमा के पति देवीलाल की पहले ही मृत्यु हो जाने के कारण पूरे परिवार का जिम्मा अब सीमा पर आ चुका था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.