Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

राज्य के मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बोले- मुस्लिम समाज अपग्रेड से खुश

43

भारत के उत्तराखंड राज्य के मदरसों में अब संस्कृत भाषा की पढ़ाई होगी। राज्य के मदरसों में अब NCERT का पाठ्यक्रम लागू होगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक न्जूज चैनल के माध्यम से जानकारी  दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मदरसों में अन्य विषयों के साथ अब संस्कृत भाषा भी पढ़ाई जाएगी।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अगर देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत नहीं पढ़ाई जाएगी तो कहां पढ़ाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग भी इस  अपग्रेड से खुश हैं।

उत्तराखंड के मदरसा वेलफेयर सोसाइटी ने मदरसों में संस्कृत भाषा पढ़ाए जाने की मांग 6 साल पहले की थी। मदरसा वेलफेयर सोसाइटी ने उस वक्त के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मदरसों के सिलेबस में संस्कृत जोड़ने की मांग की थी। लेकिन उस वक्त इस बात पर खासा ध्यान नहीं दिया गया। अब 6 साल बाद ये मांग पुरी हुई है।

उत्तराखंड सरकार की योजना है कि 2024 मार्च तक राज्य के 117 मदसरों को मॉर्डन किया जाएगा। पहले चरण में 4 मदरसों को मॉडर्न किया जायेगा। इन मदसरों में स्कूलों की तरह कंप्यूटर लैब होगी। इन मदरसों में मुस्लिम छात्र संस्कृत, हिंदी समेत अरेबिक (Arabic) या दूसरी भाषाओं के विषय का भी चयन कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.