Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

गुरुग्राम में होगी अखिल भारतीय महापौर परिषद की 113वीं बैठक, बुरहानपुर मेयर करेंगी अध्यक्षता

25

बुरहानपुर। अखिल भारतीय महापौर परिषद (एआइसीएम) की 113वीं कार्यकारिणी की बैठक 13 सितंबर को सुबह 11 बजे से गुरुग्राम हरियाणा के होटल हयात रीजेंसी में होगी। नगर निगम बुरहानपुर की महापौर एआइसीएम की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी पटेल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी। बैठक की मेजबानी अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा द्वारा की जा रही है।

नवगठित महापौर परिषद की पहली बैठक

एआइसीएम के कार्यालय सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि नवगठित महापौर परिषद की यह प्रथम बैठक है। इसमें नई कार्यसमिति के पदाधिकारियों का परिचय, वित्त वर्ष 2022-23 की आडिट रिपोर्ट पर विचार, महापौर परिषद के राज्य स्तरीय संगठन पर विचार, महापौर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, महापौर परिषद की साधारण सभा का आयोजन और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्य समिति के 40 सदस्य इस बैठक में भाग लेंगे। आजीवन सदस्यों अतुल पटेल पूर्व महापौर बुरहानपुर, चंद्र मोहन गुप्ता पूर्व महापौर जम्मू, अनिल वासुदेवा पूर्व महापौर पठानकोट, नवीन जैन पूर्व महापौर आगरा को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.