Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नौ लाख का मुद्रा लोन निकलवा रकम हड़पी, अवसाद में आत्‍महत्‍या का प्रयास

42

जबलपुर। अपने परिचित की धोखाधड़ी के शिकार युवक ने अवसाद की अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे विक्टोरिया अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उसे बचाने की कोशिश जारी है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले कैंट निवासी समीर उस्मानी के भाई मोहम्मद यासीन का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इससे समीर बुरी तरह टूट चुका था। इसी अवस्था में उसने जीवन समाप्त करने का अनुचित निर्णय ले लिया।

पत्नी मेहनाज रजा के नाम पर लोन निकलवाने की सहमति दी

समीर पेंटीनाका में आनलाइन सेंटर संचालित करता है। उसके एक परिचित ने व्यापार के उन्नयन के लिए मुद्रा लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर समीर ने अपनी पत्नी मेहनाज रजा के नाम पर लोन निकलवाने की सहमति दी।

बैंक से वसूली का नोटिस मिलने पर लोन स्वीकृत होने की जानकारी लगी

परिचित ने दस्तावेज व कोरे चैक लिए और वर्ष 2022 में पत्नी के नाम पर आठ लाख 80 हजार का मुद्रा लोन स्वीकृत कराकर चैक के माध्यम से पूरी रकम निकालकर हड़प ली। बैंक से वसूली का नोटिस मिलने पर उन्हें लोन स्वीकृत होने की जानकारी लगी तो समीर व मेहनाज ने लोन दिलाने वाले से संपर्क की कोशिश की। जब पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.