Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

मंडियों में हड़ताल जारी, निर्यात मांग से काबुली चना 400 रुपये उछला

50

इंदौर। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले आठ दिन से मप्र की समस्त मंडियां बंद हैं, लेकिन मंडी गेट के बाहर सीमित रूप से दलहन के प्राइवेट में कारोबार हो रहे हैं। काबुली चने की सुस्त आवक के सामने लेवाली अच्छी बनी हुई है, जबकि काबुली में निर्यातकों की भी छुटपुट मांग देखी जा रही है। इससे इसके दामों में फिर से तेजी का वातावरण बनने लगा है।

दरअसल, त्योहारी मांग भी जल्द निकलने की संभावना है। इधर, मंडियों में हड़ताल चलने के कारण मांग की पूर्ति के लिए दिक्कत हो रही है। कुल मिलाकर काबुली चने के दाम भविष्य में मजबूती बने रहने की संभावना है। सप्ताह के पहले ही दिन काबुली चना कंटेनर में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक उछाल देखा गया। कंटेनर में भाव बढ़कर डालर चना 40/42 16600, 42/44 16400, 44/46 16200, 58/60 15200, 60/62 15100, 62/64 15000 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

अक्टूबर में काबुली की बोवनी शुरू होगी तो बीज के लिए भी काबुली चने की मांग में इजाफा होने की संभावना है। काबुली की बोवनी अगले सीजन गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में बढ़ने की संभावना है लेकिन फिलहाल काबुली चने में मंदी के आसार कम हैं। इधर, दालों में भी लेवाली कमजोर है। इसके चलते भाव में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को तुवर दाल महाराष्ट्र 200, मूंग दाल-मोग मूंग में 100 और उड़द दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दालों के दाम – चना दाल 8400-8500, मीडियम 8600-8700, बेस्ट 8800-8900, मसूर दाल 7750-7850, बेस्ट 7950-8050, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11500-11600, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 13900-14000, मीडियम 14800-14900, बेस्ट 15700-11800, ए. बेस्ट 15200-16200 से 16400, व्हाइटरोज तुवर दाल 16700, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11300-11400, बेस्ट 11500-11600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

चावल के दाम – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल के भाव बताए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.