Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की जांच रिपोर्ट तलब, प्रदूषण मानकों के उल्लं... Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस... बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के दरवाजे? कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने लगाई रो... सिरसा में कोहराम: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 नाबालिगों की मौत से पसरा सन्नाटा पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख...

सीएम शिवराज ने किया राज्य वन शहीद स्मारक और चंदनपुरा नगरवन का लोकार्पण, वन कर्मियों के बलिदान को किया याद

35

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नए वन भवन परिसर में वन शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान हुए वनकर्मियों के स्मरण में बनाया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने भोपाल के चंदनपुरा में बने नगरवन का भी वर्चुअली लोकार्पण किया। इसके अलावा ईको पर्यटन विकास बोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रम अनुभूति वर्ष 2022-23 के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर अनुभूति रिपोर्ट का भी मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री डा. विजय शाह और वन राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी समेत वन विभाग के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वनकर्मियों का बलिदान रहे याद

मध्य प्रदेश राज्य के वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन कर्मियों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियां जाने, इसके लिए स्मारक बनाया गया है। सफेद संगमरमर के विशाल स्तंभ में मध्य प्रदेश का नक्शा, बीच में राज्य वृक्ष बरगद और मध्य में बाघ बना हुआ है। स्मारक के निचले भाग में काले संगमरमर के ऊपर उन कारकों को दर्शाया गया है, जिनके कारण वन कर्मी बलिदान हुए। इसमें जंगली जानवरों के हमले, बंदूक की गोली, धारदार हथियारों के हमले से वन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से एवं जंगलों की भयानक आग में घिरकर हुई मृत्यु को दर्शाता है।

पचास हेक्टेयर में फैला है नगरवन

चंदनपुरा में बाघ विचरण क्षेत्र में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत बना नगरवन पचास हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस नगरवन के लिए केंद्र सरकार के ग्रीन इंडिया मिशन ने दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह पिछले साल ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन नगर वन की बाउंड्री को छलांग लगाकर एक बाघ के अंदर आ जाने से इसका शुभारंभ रोक दिया गया था। जिसके चलते नगर वन को बाघ से सुरक्षित करने के लिए 11 फीट की ऊंची टाइगर प्रूफ फेंसिंग लगा दी गई है। पहले नगर वन में मुख्यमंत्री जाने वाले थे, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण वहां कीचड़ हो गया, इसलिए लोकार्पण कार्यक्रम वन भवन परिसर से किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.