Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी ग... न्यूजीलैंड दौरे पर क्यों रुकेंगे अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी? बीसीसीआई की रणनीति का हुआ खु... कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निका... उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 ल... मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध

मुख्यमंत्री ने अचलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू की जन दर्शन यात्रा

75

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर आने के बाद अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूजा अर्चना के बाद सीएम जन आशीर्वाद देंगे। इस दौरान यात्रा के रूट के दोनों तरफ सैकड़ों महिलाएं और बच्चे जमा हो गए। वे सभी मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जन आशीर्वाद यात्रा व लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्वालियर के महाराजपुरा एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं। उनका स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हो रहे हैं। जहां पर वे पूजा अर्चना करने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे फूलबाग में आयोजि लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेंगे।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान आज ग्‍वालियर से लाड़ली बहनों के खाते में धनराशि अंतर‍ित करेंगे। इस आयोजन से पहले सीएम श‍िवराज ने ट्वीट कर लाड़ली बहनों के नाम संदेश दिया।

श‍िवराज ने कहा- मेरी लाड़ली बहनों को प्रणाम। 10 तारीख फिर आ रही है और इस बार मैं ग्वालियर से ठीक 2 बजे आपके खाते में पैसा डालूंगा। मेरी बहनों, आपकी जिंदगी में खुशी लाना मेरी जिंदगी का लक्ष्य है।

उन्‍होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सुखी हों, आपका मंगल व कल्याण हो, आपका जीवन सुख से आगे बढ़े, इसमें आपका भाई कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

प्रभारी मंत्री ने रोड शो के रूट और कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं रोड शो की तैयारियों का प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार की देर शाम जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सकें। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रभारी मंत्री ने अचलेश्वर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज, जयेंद्रगंज, नदी गेट व फूलबाग बारादरी तक रोड शो के रूट का जायजा लिया। साथ ही फूलबाग मैदान पर आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन की तैयारियां भी देखीं।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने आ रहीं बहनाओं सहित अन्य नागरिकों को निर्धारित स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर, हरीश मेवाफरोश व दीपक शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार व अपर कलेक्टर टीएन सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.