Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

क्या आज भी भारत-पाक मुकाबले पर फिरेगा पानी जानिए कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

49

कोलंबो। एशिया कप सुपर-4 का अहम मुकाबला आज श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच एशिया कब का पहला मुकाबला कैंडी में बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। खेल प्रेमियों की नजर इसी पर है कि क्या आज कोलंबो में बारिश बाधा बनेगी या रोमांच नजर आएगा।

Colombo weather Report

आज कोलंबो में बारिश की 90% से अधिक संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। आकाश साफ होने का कोई संकेत नहीं है। आर्द्रता लगभग 81% तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि हवा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

R Premadasa Stadium Pitch Report

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों को मदद करती रही है, लेकिन इसकी तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत कठिन है, लेकिन मौसम को देखते हुए संभावना है कि टॉस जीतने वाला पहले गेंदबाजी चुनेगा, क्योंकि अगर बारिश मैच को प्रभावित करती है तो डीआरएस फैक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा।

IND vs PAK, Playing XIs

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.