Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

पत्नी से नाराज होकर जान देने मोबाइल टावर पर चढ़ा चपरासी, बेटी का चेहरा देख उतरा

55

इंदौर। पत्नी से नाराज एक चपरासी ने शनिवार को खूब हंगामा किया। गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलाया और छोटी बेटी का हवाला देकर मनाया। करीब डेढ़ घंटे तक हुई मशक्कत के बाद चपरासी नीचे उतरा। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है।

चपरासी का काम करने वाला नंदराम उर्फ नंदू अहिरवार निवासी मूसाखेड़ी दोपहर को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देख पुलिस को काल लगाया। टीआइ नीरज मेढा बल लेकर पहुंचे तब तक लोगों का मजमा लग गया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए एसडीआरएफ वालों को भी बुला लिया। नंदू पत्नी रानी से नाराज था। वह उसे भी टावर से काल लगा रहा था।

ऐसे मनाया पुलिस ने

सुबह ही पत्नी से कहासुनी हुई थी। नंदू मरने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तुरंत रानी को बुलाया और अनाउंसमेंट कर कहा कि रानी माफी मांग रही है। वह अब झगड़ा नहीं करेगी। रानी नहीं तो छोटी बेटी के खातिर नीचे उतर आओ। रानी की गोद में छोटी बच्ची भी थी। नंदू काफी देर बाद नीचे उतर आया।

पत्नी रोज करती है झगड़ा

पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की तो कहा कि रानी रोज झगड़ा करती है। मायके और ससुराल वालों को लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता है। वह महंगे सामानों की मांग भी करती है। मैं उसे सब दिलवाता हूं, लेकिन कहती है मैंने कुछ नहीं किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.