Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

बहोरीबंद में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

44

कटनी। बहोरीबंद थाना अंतर्गत कुआं में जंगल के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे बहोरीबंद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। युवक की पहचान बचैया गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन भी मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या कर फेंके जाने की आशंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

बचैया गांव निवासी अजय बर्मन के रूप में हुई पहचान

बहोरीबंद के कुआं के जंगल में अज्ञात युवक का शव झाड़ी के बीच लोगों ने पड़ा देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर बहोरीबंद थाना प्रभारी बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान बचैया गांव निवासी अजय बर्मन पिता लखन बर्मन 38 वर्ष के रूप में हुई। युवक की नाक और सिर में चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका है।

एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया

घटना की सूचना लगने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर मौके पर पहुंचे। एसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पीएम को भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.