Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

महिलाओं ने युवक की छाती पर बैठकर पिलाई पेशाब, घरों से गायब हो रहे थे बहन-बेटियों के कपड़े, वायरल हुआ वीडियो

43

छिंदवाड़ा: कहने को तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं और हम पुरानी दकियानुसी परंपराओं और मान्यताओं को छोड़कर कप्यूटर के युग में पहुंच चुके हैं। लेकिन मघ्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में महिलाओं ने जो कांड ​किया है उसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। महिलाओं की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।’

दरअसल मामला 4 सितंबर का है, जब आदर्श गांव बारहबरियारी की कुछ महिलाओं ने गांव के ही एक युवक की छाती पर बैठकर पेशाब पिलाई है। इतना ही नहीं महिलाओं ने युवक के सिर और मुंह पर चप्पलें मारीं। जूते-चप्पलों की माला डालकर उसे गांव में घुमाया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसे लेकर अब बवाल मच रहा है।

मामले में आदिवासी युवक के पिता का कहना है कि बेटा 3 सितंबर को राखी के त्योहार पर ससुराल गया था। उसकी मां अपने भाई के यहां गई थी। मैं अकेला था। इसी दिन शाम को गांववाले आए। पूरा घर घेर लिया। वे बेटे के बारे में पूछने लगे। उनसे कहा कि वो घर पर नहीं है, बताओ क्या बात है? उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। बेटा नहीं मिला तो लौट गए।

4 सितंबर को मेरा बेटा ससुराल से लौटा तो गांव के लोगों ने उसे घेर लिया। मैंने कहा भी कि बैठकर बात कर लेते हैं। वे नहीं माने। उसके चेहरे पर कालिख पोती, पीटा और पूरे गांव में जूते-चप्पल पहनाकर घुमाया। गांव के मुखिया और मैंने बेटे को पीट रहे लोगों को बहुत मनाया, लेकिन वे नहीं माने, उसे पीटते रहे, मैं कुछ नहीं कर पाया।

युवक की बहन का कहना है कि गांव की महिलाओं और पुरुषों ने भाई के साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। उसे जमीन पर लेटा दिया। महिलाएं बोतल में पेशाब भरकर लाई थीं। उन्होंने भाई को पेशाब पिलाने की कोशिश की। उसने मुंह बंद कर लिया तो एक महिला उसकी छाती पर बैठ गई। चम्मच डालकर उसका मुंह खोला और बोतल फंसाकर उसे पेशाब पिलाई। वे कह रही थीं कि इसे बाथरूम पिलाना है। मुझसे देखा नहीं गया तो मैं वहां से चली गई। बाद में आरोपियों ने भाई को पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक को पेशाब पिलाने वाली महिलाएं उसके घर के आस-पड़ोस में ही रहती हैं। गांव आदिवासी बाहुल्य है। कहार समाज के लोग भी इस गांव में रहते हैं। युवक पर ग्रामीणों को जादू-टोना करने का शक क्यों हुआ? इस बात को लेकर हमने गांववालों से बात की। वे कैमरे के सामने नहीं आए। उन्होंने बताया कि पिछले दो से तीन महीने से गांव में कपड़े चोरी हो रहे हैं। सूखने के लिए डाले जाने वाले महिलाओं और बच्चों के कपड़े चोरी जा रहे हैं। गांव के लोग चोर की ताक में थे। युवक चोरी करते हुए पकड़ा गया था।

पीड़ित युवक शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां भी हैं। वह अपने माता – पिता के साथ रहता है। परिवार में बड़ा भाई और भाभी है, दोनों गांव में ही दूसरे घर में रहते हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार के पास 6 एकड़ जमीन है। इसी पर खेती कर वे गुजर – बसर करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.