Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पूजा के दौरान न करें ये गलतियां वरना अधर में लटकेंगे काम

46

हिंदू धर्म में अधिकांश लोगों की दिन की शुरुआत नहाने के बाद पूजा के साथ शुरू होती है। हिंदू धर्म में कई संप्रदाय व विचारधाराएं हैं, जिन्हें पालन करने वालों के आराध्य पद्धति बहुत अधिक भिन्नता नहीं है। कोई सुबह जल्दी स्नान के बाद भगवान की भक्ति करता है तो कोई अपने पूरी काम निपटाकर दोपहर के समय पूजा करता है। कोई सिर्फ अगरबत्ती लगातार और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम कर देता है। ऐसे में हम देखते हैं कि कई लोग सालों से भगवान की आराधना करते हैं, लेकिन उनकी मनोकामना पूरी नहीं होती है। ऐसे में पूजा के दौरान कुछ गलतियों को करने से हमेशा बचना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, पूजा के दौरान हमेशा इन बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

पूजा घर हमेशा साफ रखें

पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होना चाहिए। पूजा घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। पूजा घर में यदि गंदगी रहेगी तो घर के साथ-साथ शरीर में भी नकारात्मकता आती है।

हमेशा बैठकर ही पूजा करें

पूजा के दौरान आसन बिछाकर आराम से बैठकर पूजा करना चाहिए। आसन का विशेष महत्व होता है। वहीं पूजा के दौरान जाप करने के लिए कभी भी दूसरे की माला का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपनी माला हमेशा अलग रखना चाहिए।

तय समय पर रोज करें पूजा

पूजा के लिए अपना एक समय तय कर लें और उसी समय रोज भगवान की आराधना करें। रोज पूजा का समय न बदलें। ऐसे करना अनुशासन के विरुद्ध होता है। पूजा के दौरान सिर खुला हुआ नहीं होना चाहिए। सिर पर कपड़ा रखने से कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है और पूजा में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती है। पूजा के दौरान एक दीपक से दूसरा दीपक नहीं जलाना चाहिए।

दोनों हाथों से पैर छुएं

पूजा के बाद भगवान को दोनों हाथों से प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद घर में सभी बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि महिलाओं को कभी को साष्टांग प्रणाम नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.