Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

200 नंबरों की जांच कर ढूंढा दुष्कर्मी, लड़की का दोस्त ही निकला आरोपित

48

इंदौर। फर्जी सामूहिक दुष्कर्म केस में नया खुलासा हुआ है। दुष्कर्म करने वाला लड़की का परिचित ही निकाला। उसने बीयर पिलाकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लड़की स्वयं हेमंत चौपड़ा के इशारे पर आरोपित के पास पहुंची थी। पुलिस ने करीब 200 नंबरों की छानबीन कर आरोपित को ढूंढा है। वह भाजपा नेता की रैली में शामिल होने नीमच चला गया था।

लसूड़िया पुलिस ने इस मामलें में मुख्य साजिशकर्ता हेमंत चौपड़ा (मालवीय नगर) से पूछताछ कर रही थी। हेमंत ने जीतू गुप्ता, फाजिल और राहुल नामदेव से एक करोड़ रुपये वसूलने के लिए साजिश की थी। उसने एमआइजी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से कहा था कि तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी तो समझौता के बदले एक करोड़ रुपये लेंगे। जीतू गुप्ता गुंडे हेमंत यादव के भाई अन्नू से जुड़ा है और डेली कलेक्शन का काम करता है। उसने हाल ली में लक्जरी कार खरीदी है।

किशोरी के माता-पिता पर 11 लाख रुपये का कर्जा है। वह रोज-रोज की कलह खत्म करने के लिए कर्जा चुकाना चाहती थी। उससे हेमंत ने कहा कि दुष्कर्म की एफआइआर करवाने के लिए मेडिकल परीक्षण होता है। लिहाजा किसी एक से संबंध बनाने होंगे। किशोरी राहुल लाखरे के पास पहुंची और संबंध के बारे में चर्चा की। राहुल सब्जी का ठेला लगाता है और वह किशोरी व हेमंत दोनों को पहचानता है।

घटना वाले दिन राहुल किशोरी को अपने घर ले गया और बीयर पिलाकर संबंध बनाए। साजिश से अनजान राहुल नीमच में भाजपा नेता की रैली में शामिल होने चला। उधर, हेमंत फर्जी नाम बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा।उसके कथनों से पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा लेकिन छोड़ना पड़ा। किशोरी भी राहुल का नाम छुपाती रही।गुरुवार रात पुलिस ने किशोरी के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.