Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

पाकिस्तान में बढ़ रही हिंदुओं की किडनैपिंग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

25

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं को किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके खिलाफ हिंदू प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंध में काशमोर जिले में 25 दिन पहले एक व्यापारी और उसके बच्चे को किडनैप कर लिया गया, इसके बाद परिवार से फिरौती मांगी गई। इस घटना के बाद बुधवार के दिन हिंदुओं ने यहां प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस नहीं छुड़ा पाई व्यापारी और उसके बेटे को

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पुलिस 25 दिन पहले किडनैप हुए व्यापारी और उसके बेटे को किडनैपर्स से अभी तक नहीं छुड़ा पाई है। उधर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। पुलिस की बर्बर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगो के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

पांच महीने में 100 से ज्यादा किडनैप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पत्रकार बलाच दशती के अनुसार यहां पांच महीनों के अंदर करीब 100 से ज्यादा लोगों का अपहरण हुआ है। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। सिंध के काशमोर जिले में हिंदू कारोबारी रहते हैं, इन पर डाकुओं की निगाह रहती हैं।

भारत से पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

पाकिस्तान के मंत्री अनीक अहमद की मानें तो द्विपक्षीय रिश्ते कमजोर होने की वजह से भारत से पाकिस्तान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 1 हजार हिंदू और 7,500 सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान आने को लेकर समझौता है। मंत्री अहमद का कहना है कि पाकिस्तान लगातार इन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कोशिश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.