Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

हर चौराहे पर लेफ्ट टर्न लग रहा है जाम, बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था

42

ग्वालियर। शहर के हर चौराहे पर लेफ्ट टर्न जाम है। लेफ्ट टर्न पर सवारी वाहनों से लेकर हाथ ठेले, हाकर्स लग रहे हैं। इससे यहां जाम लग रहा है। सुबह से रात तक जाम के हालात रहते हैं। जिम्मेदार आंख बंद कर बैठे हैं, इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। जनता जाम से त्रस्त है।

कहां क्या हालात:

माधोगंज चौराहा: माधोगंज चौराहे पर आटो जाम की सबसे बड़ी वजह है। लेफ्ट टर्न पर ही आटो खड़े रहते हैं। यहां पूरी सड़क घिरी रहती है। पुलिस का प्वाइंट भी यहां लगा रहता है। लेफ्ट टर्न पर ही आटो खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस इन्हें नहीं रोकती। इसलिए यहां जाम के हालात बनते हैं। सुबह से देर रात तक यह स्थिति बनती है।

कंपू तिराहा: कंपू तिराहे पर लेफ्ट टर्न पर ही सवारी वाहन खड़े रहते हैं। यहां हाथ ठेले और हाकर्स खड़े रहते हैं। 15 फीट तक की सड़क इनसे घिरी रहती है। इससे यहां जाम के हालात बनते हैं। सुबह से रात तक जाम लगा रहता है। दिन में स्थिति तब ज्यादा बनती है, जब स्कूल बसें निकलती हैं।

फूलबाग चौराहा: फूलबाग चौराहा पर लेफ्ट टर्न पर ही अवैध रूप से टेंपो स्टैंड बना हुआ है। यहां लेफ्ट टर्न पर सुबह से रात तक यही हालात रहते हैं। यहां जाम लगता है। यहां औसतन हर घंटे 2 हजार वाहन प्रति घंटे निकलते हैं।

पड़ाव चौराहा: पड़ाव चौराहे पर भी यही हालात बनते हैं। यहां भी लेफ्ट टर्न फ्री नहीं है। लेफ्ट टर्न पर ही आटो, टेंपो खड़े रहते हैं। यहां लेफ्ट टर्न की बत्ती भी सिग्नल पर ब्लिंक करती है, लेकिन इसके बाद भी टेंपो चालक लेफ्ट टर्न पर ही खड़े रहते हैं।

ट्रैफिक पुलिस के सामने ही लेफ्ट टर्न पर लगता है जाम: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही लेफ्ट टर्न पर जाम लगता है। सामने ट्रैफिक पुलिस के जवान खड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस इन्हें रोकती नहीं है। सबसे ज्यादा स्थिति सवारी वाहनों की वजह से बन रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.