Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

एशिया कप में सुपर-4 की तस्वीर साफ जानिए किन दिन किन टीमों का होगा मुकाबला

40

नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट (Asia Cup 2023) में सुपर 4 की तस्वीर साफ हो गई है। बीती रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इसके साथ ही सुपर 4 में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, तो ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने स्थान बनाया है।

Asia Cup 2023 Super 4 schedule

  • 6 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 9 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 10 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 12 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 14 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 15 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे
  • 17 सितंबर: फाइनल, कोलंबो, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

10 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को हुआ था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा था। अब दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर 10 सितंबर पर टिकी है, जब दोनों देश एक बार फिर आमने-सामने आएंगे।

सुपर 4 के मुकाबले बुधवार से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा जब बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। बाकी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।

कहां होगी एशिया कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप 2023 सुपर 4 चरण डिज्नी+हॉटस्टार वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मुफ्त में देखा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.