Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

जन्माष्टमी पर भोग में जरूर चढ़ाएं माखन-मिश्री, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद

43

देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण की पूजा के दौरान माखन और मिश्री का भी भोग लगाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री खाना बेहद पसंद था। हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि सेहत के लिए माखन व मिश्री खाना बहुत अधिक फायदेमंद होता है। माखन-मिश्री कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। डायटिशियन मीना कोरी इस बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रहीं हैं।

मिश्री में होते हैं हीलिंग के गुण

मक्खन में जहां भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है, वहीं दूसरी ओर मिश्री में हीलिंग गुण होते हैं और यह शक्कर की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। मिश्री शरीर में अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ाती हैं। वहीं मक्खन में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।

माखन-मिश्री में चार विटामिन

मक्खन में विटामिन-A, विटामिन-K और विटामिन-E भरपूर मात्रा में होता है, वहीं मिश्री में विटामिन बी12 पाया जाता है। विटामिन बी-12 का सेवन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, याददाश्त में कमी जैसी लक्षण दिखने लगते हैं। इसके अलावा इसकी कमी से आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है।

मजबूत होती है हड्डियां

माखन-मिश्री खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। माखन-मिश्री में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। मांसपेशियों में दर्द दूर होता है और मांसपेशियां मजबूत होती है।

कंट्रोल में रहता है हीमोग्लोबिन लेवल

माखन-मिश्री के सेवन से शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती है। इस मिश्रण से सेवन से शरीर में कई खनिजों की कमी पूरी हो जाती है। जिन महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है, उन्हें माखन मिश्री का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा माखन और मिश्री मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे सेवन से दिमाग की कोशिकाओं को बूस्ट मिलता है। मेमोरी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.