Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शेयर मार्केट के मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों की कीमती धातुओं में लेवाली घटी, चांदी 550 रुपए घटी

37
इंदौर। सोने और चांदी की कीमतों में चौथे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। दरअसल, शेयर मार्केट के मजबूत प्रदर्शन की वजह से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी में निवेशकों की लेवाली काफी घट गई है। वायदा मार्केट में भी सटोरियों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ने से दाम लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं।

गुरुवार को कामेक्स पर सोना 8 डालर और टूटकर 1920 डालर प्रति औंस और चांदी 41 सेंट घटकर 23.18 डालर प्रति औंस रह गई। इंदौर में गुरुवार को सोना केडबरी हाजिर में घटकर 60420 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 550 रुपये घटकर 72550 प्रति किलो रह गई। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने की मांग में आगे अच्छे उछाल की उम्मीद है।

अमेरिकी में आर्थिक चनौतियों के कारण सोने को सपोर्ट नहीं मिल रहा है, जिससे मंदी का वातावरण बना हुआ है। कामेक्स सोना ऊपर में 1920 नीचे में 1915 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.18 नीचे में 23.04 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 60450 सोना (आरटीजीएस) 60550 सोना (91.60 कैरेट) 55460 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार सोना 60520 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72550 चांदी टंच 72750 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72600 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 73100 रुपये पर बंद हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.