Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Jabalpur News: तेज रफ्तार मेट्रो बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक घायल

56

जबलपुर। तेज रफ्तार मेट्रो बस के नीचे आने से दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। तैय्यब अली चौक पर यह घटना हुई है। गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे यह घटना हुई। बाइक सवारों को घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

तेज गति में थी बस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्राइस्ट चर्च स्कूल की तरफ से मेट्रो बस तेज रफ्तार से आ रही थी। इधर घंटाघर चौक से इनकम टैक्स चौराहे की तरफ एक बाइक सवार आ रहे थे। चौराहे पर बस से बाइक सवार की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे युवक का सिर बस के अगले पहिए के नीचे आ गया है। बाइक पर पीछे बैठा युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया।

लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल युवकाें को बस के नीचे से उठाया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इधर कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस घटना से चौराहे पर आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए वाहनों को हटाया। पुलिस ने मौके से बाइक और अन्य सूचना ली। गायों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.