Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

पितृ पक्ष 29 सितंबर से, पितरों को प्रसन्न करना है तो करें तुलसी से जुड़ा ये उपाय

47

हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दौरान पितरों की पूजा करने के साथ उनका स्मरण किया जाता है। पितृ पक्ष में लोग पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पितरों की आत्माएं इस दौरान स्वर्ग लोक से वापस धरती लोक पर आती है और परिवारजनों को आशीर्वाद देती है। इस मौके पर लोग पितरों के नाम पर तर्पण और श्राद्ध करते हैं। Pitru Paksha के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

कब से शुरू होगा पितृपक्ष (Pitru Paksha Date, Time 2023)

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पितृ दोष मुक्ति का यह ‘महापर्व’ भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलता है। ये 16 दिन पितरों को समर्पित होते हैं।

तुलसी से जुड़े उपाय | Pitru Paksha Upay

पितृपक्ष के दौरान तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करना बेहद फायदेमंद होते हैं। तुलसी के पास एक कटोरी रख दें और इसमें गंगाजल लेकर धीरे-धीरे कटोरी में हाथ के जरिए छोड़ें। इस दौरान 7 बार पितरों का नाम लेना चाहिए और भगवान शिव का स्मरण करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। बाद में इस पानी को घर में छिड़काव कर देना चाहिए। इससे घर की भी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। तुलसी से जुड़ा ये उपाय पिंडदान और तर्पण के बराबर का फल देता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.