Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ी मरीजों की संख्या, फर्श पर करना पड़ रहा इलाज

34

गुना। जिले में बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आलम ये है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 पार मरीज पहुंच रहे है। जिससे जिला अस्पताल के मेडीकल वार्ड में फर्श पर भर्ती कर मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है।

दरअसल, बीते एक सप्ताह से जिले में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे 28 अगस्त को जो तापमान 28 डिग्री था, वहीं तीन और चार अगस्त को अधिकतम 36 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे जिले में वायरल, सर्दी-जुखाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के नए मेडिकल वार्ड में करीब तीन कमरों में 60 पलंग है, जबकि 100 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे है। जिससे वार्ड में जगह नहीं होने से कुछ मरीजों को फर्श पर भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है।

इस बारे में जब वार्ड में ड्यूटी कर रही नर्सिंग स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोजाना काफी संख्या में मरीज इलाज करवाने आ रहे है, जिससे पलंग खाली नहीं होने से मरीजों को फर्श पर भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है।

फर्श पर भर्ती मरीजों का कहना

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में फर्श पर भर्ती कर अपना इलाज करवा रही कैंट मोहल्ले की रहने वाली सलमा खान ने बताया कि छाती में दर्द होने पर दो दिन पहले भर्ती किया गया है। वहीं डोंगर गांव के रहने वाले पांचे लाल अहिवार ने बताया कि उन्हें भी छाती में दर्द होने पर सोमवार में भर्ती किया था।

सोमवार में 1 हजार 230 रिकार्ड तोड़ ओपीडी

जिला अस्पताल में बीते 15 दिनों से 900-1000 ओपीडी आ रही थी, लेकिन सोमवार को सभी रिकार्ड तोड़ते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से शाम तक 1 हजार 230 मरीजों द्वारा पर्ची कटवाई गई। जिससे कुछ मरीजों को भर्ती होने के लिए पलंग ही नहीं मिला, जिससे फर्श पर भर्ती कर इलाज करवाना पड़ा।

इसके साथ ही मंगलवार को शाम के छह बजे तक लगभग 1000 ओपीडी पहुंची, जबकि ओपीडी सेंटर द्वारा रात तक और मरीजों के आने की संभावना जताई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.