Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ...

देश की पहली सोलर सिटी बनकर तैयार, आज लोकार्पण करेंगे सीएम शिवराज

33

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को देश की पहली सांची सोलर सिटी का लोकार्पण करने जा रहे है। सांची में पहाड़ी पर लगभग 5.5 हेक्टेयर लगे सोलर सिस्टम से सांची नगरीय क्षेत्र की जरूरत अनुसार बिजली का उत्पादन हो सकेगा। सांची शहर को दो मेगावाट बिजली की जरूरत है जबकि सोलर सिस्टम से तीन मेगावट बिजली का उत्पादन होगा।

यहां से सोलर ऊर्जा सलामतपुर ग्रीड सप्लाई की जाएगी वहां से बिजली कंपनी सांची में हर एक घर में बिजली उपलब्ध कराएगी। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 लाख वयस्क पेड़ों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.