Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भेंट किया वर्ल्ड कप का गोल्डन टिकट

24

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 2023 क्रिकेट विश्व कप का गोल्डन टिकट दिया है। बीसीसीआई से सचिव जय शाह ने खुद अमिताभ बच्चन से मिलकर उन्हें ये टिकट भेंट की। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “हमारे गोल्डन आइकन को गोल्डन टिकट। इस सदी के सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन को गोल्डन टिकट पेश करने का सौभाग्य मिला।एक महान अभिनेता और एक समर्पित क्रिकेट प्रेमी, श्री बच्चन का अटूट समर्थन टीम इंडिया और हम सभी को प्रेरणा देता रहता है। हम उनके वर्ल्ड कप 2023 में हमारे साथ जुड़ने से रोमांचित हैं।”

5 अक्टूबर से आगाज

भारत में आईसीसी विश्व कप 2023 का 5 अक्टूबर से आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत के मैचों को लेकर ऐसी दीवानगी है कि इन मैचों के टिकट्स के दाम आसमान छू रहे हैं। बुक माय शो की आधिकारिक टिकट बुकिंग वेबसाइट पर भारत के मैच के सभी टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गये। कुछ अन्य वेबसाइट पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच की टिकटें लाखों में बिक रही हैं।

भारत के मैच

विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को है। यह मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से है। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को अगला मैच खेला जाएगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। ग्रुप मैचों में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स से है, जो 12 नवंबर को खेला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.