Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अभद्र इशारे पर गौतम गंभीर की सफाई – देश के खिलाफ एक शब्द बर्दाश्त नहीं

72

 पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। सोशल मीडिया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दर्शकों की ओर अभद्र इशारा करते दिख रहे हैं। श्रीलंका में चल रहे एशिया कप 2023 मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर एक वीडियो में दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे विराट कोहली के प्रशंसकों के खिलाफ बता रहे हैं, तो कुछ धोनी समर्थकों के खिलाफ उनका गुस्सा साबित करने में जुटे हैं। लेकिन गौतम गंभीर ने इसे लेकर कुछ और ही खुलासा किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ बताया कि उनका इशारा किसके लिए था।

खेल देखें, राजनीति ना करें

एशिया कप 2023 के दौरान वायरल वीडियो पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो दिखाया जाता है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि लोग जो दिखाना चाहते हैं वही दिखाते हैं। सच्चाई ये है कि वहां 2-3 पाकिस्तानी थे जो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और कश्मीर पर बोल रहे थे। तो यह मेरा स्वाभाविक और प्रतिक्रिया थी। मैं अपने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकता। आप यहां खेल देखने आए हैं तो अपनी टीम को सपोर्ट कीजिए, राजनीति मत कीजिए।’

देखिये सोशल मीडिया पर वायरल गौतम गंभीर का ये वीडियो –

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.