Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की...

‘पांच साल में एक बार हुए चुनाव तो गैस सिलेंडर 5000 में मिलेगा’, वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर केजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना

77

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव हुआ तो गैस सिलेंडर पांच हजार रुपये का हो जाएगा। टमाटर 1500 रुपये किलो हो जाएगा। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि हमारा नारा है, “वन नेशन 20 इलेक्शन।”देश में हर तीसरे महीने चुनाव होने चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ”मुझे दुःख होता है कि नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मोदी जी वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांग रहे हैं। वन नेशन 100 इलेक्शन हो जाए, हमें उससे क्या करना है, आपको उससे क्या मिलेगा भाई साहब। नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी अगर कोई वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांगे तो इसका मतलब कोई काम नहीं किया। वन नेशन वन एजुकेशन, वन नेशन वन इलाज होना चाहिए।

हर तीन महीने में हो चुनाव
दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी पर अपना हमला जारी रखा और आगे कहा, ”मैंने बहुत सोचा कि मोदी जी ऐसा क्यों कह रहे हैं। पांच साल में नेता तभी आपके पास आता है, जब चुनाव होता है। हमारे देश में हर छह महीने में चुनाव होते हैं, मोदी जी को इससे तकलीफ है कि हर छह महीने में जनता के बीच जाना पड़ रहा है। अगर पांच साल में एक बार चुनाव कर दिया तो सिलेंडर पांच हजार का मिलेगा और पांच साल बाद मोदी बोलेंगे कि 200 कम कर दिया। मेरी तो मांग है, मेरा नारा है कि वन नेशन 20 इलेक्शन हो, हर तीसरे महीने चुनाव हो, ये शक्ल दिखाने तो आएंगे, ये कुछ तो देकर जाएंगे।”

किसी पार्टी ने स्कूल के लिए नहीं मांगा वोट
वहीं, अपनी पार्टी को देशभक्त पार्टी करार देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ”आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है, राष्ट्रवादी पार्टी है, देशभक्त पार्टी है। हमारी जिंदगी का एक-एक पल इस देश के लिए न्योछावर है। मैं चैलेंज के साथ कह सकता हूं कि 75 साल में कोई एक पार्टी नहीं हुई जिसने कहा हो कि मुझे वोट दो मैं तुम्हारे बच्चों के लिए स्कूल बना दूंगा। स्कूल के नाम पर किसी ने वोट नहीं मांगा। 75 वर्षों में कोई ऐसी पार्टी नहीं हुई जिसने यह कहा हो कि मुझे वोट दो, मैं तुम्हारे परिवार के लिए अस्पताल बना दूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.