Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा

भाजयुमो ने निकाली परिवर्तन संकल्प बाइक रैली

27

तखतपुर। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे लेकर परिवर्तन संकल्प बाइक रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सांस्कृतिक भवन से रामनगर गेट तहसील चौक, ब्लाक कालोनी, मंडी चौक, संगम नगर, मक्कड़ काम्पलेक्स पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, हाई स्कूल होते हुए वापिस पड़रिया मोड़ के पास कार्यकताओं को संबोधित करने के बाद बाईक रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा मोर्चा सदैव संगठन के सभी रीति-नीति सिद्धांत से कार्य कर रही है। युवा मोर्चा ही आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में विजय पताका लहराएगी। वहीं असम के विधायक शिबू मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लोगों की हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की सारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का कार्यकर्ताओ के साथ दृढ़ संकल्प लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि ये परिवर्तन बाइक रैली संकल्प यात्रा से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा के संचार उत्पन्न होगी और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी। वहीं प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गई है। यहां लूटमार, हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध, रेत माफिय एवं खुलेआम गोलीबारी आम बात हो गई है। प्रदेश की जनता डरी सहमी हुई है। जनता और किसान परेशान है। प्रदेश सरकार और भूपेश बघेल की सारी योजना विफल है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडेय, घनश्याम कौशिक, त्रेतानाथ पांडेय, ममता धनंजय क्षत्रिय, दिनेश राजपूत, संतोष कश्यप, नैन लाल साहू ,प्रदीप कौशिक, विश्वनाथ यादव, ऋषि मुनि पटेल, बीआर महोबिया, कृष्ण कुमार साहू, राजेश सोनी, विवेक पांडेय, धनंजय गोस्वामी, सरजू यादव, अमित यादव, राघवेंद्र पांडेय, संजय निर्मलकर, विशाल विश्वकर्मा, सागर केंवट, योगराज साहू, राजा ठाकुर, तिलक देवांगन, पूनम शुक्ला, प्रीतम कश्यप, टीकम कश्यप, कुलेश्वर साहू, रुपेश देवांगन, निखिल श्रीवास, अजय यादव, भरनी प्रकाश पाटले, आयुष सिंह ठाकुर, नीलय तिवारी, रोशन ठाकुर, मलय जहानी, कार्तिक साहू, देवीलाल साहू , दिनेश साहू रामेश्वर रात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.