Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

नेटफ्लिक्स पर एक महीने से टॉप पर बनी हुई हैं ये वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

70

इस समय सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है।। लंबे समय के बाद बाॅलीवुड फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों ने लोगों का अच्छा मनोरंजन किया है। वहीं, ओटीटी पर भी दिलचस्प कंटेंट मौजूद है। सिनेमाघरों में कितनी ही बड़ी फिल्में क्यों ना रिलीज हो जाए, ओटीटी को हमेशा दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद टॉप वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं, काफी लंबे समय से कुछ वेब सीरीज टाॅप पर बनी हुई हैं। आइए, देखें उनकी लिस्ट। राज एंड डीके की सीरीज गन्स एंड गुलाब लोगों को काफी पसंद आ रही है। सीरीज में क्राइम थ्रिलर एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का भी है। सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और सतीश कौशिक जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 18 अगस्त 2023 को ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

हू इस एरिन कार्टर

एरिन कार्टर की कहानी पर आधारित ये सीरीज क्राइम थ्रिलर, एक्शन से भरी है। इस सीरीज में कुल सात एपिसोड हैं। यह 24 अगस्त 2023 को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज हुई थी। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक ब्रिटिश टीचर शाॅपिंग माॅल में फंस जाती है।

रेग्नारोक

फैंटेसी ड्रामा यह सीरीज एक रग्नारोक मैग्ने नाम के सुपरहीरो पर आधारित है, जो नॉर्वेजियन टाउन में नॉर्स पौराणिक कथाओं के अनुसार, थंडर देवता थाॅर का पुनर्जन्म है। इस सीरीज का यह तीसरा सीजन है, जो हाल ही में 24 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ है। इसे आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं।

द हंट फॉर वीरप्पन

यह सीरीज खूंखार तस्कर वीरप्पन पर बनी है, जिसे सेल्वामणि सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में वीरप्पन के अतीत और पुलिस द्वारा उसे पकड़ने की कोशिशों के बारे में बताया गया है। इस सीरीज को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक महीने से टॉप 10 सीरीज में ट्रेंड कर रही है। यह सीरीज हिंदी, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल भाषा में देख सकते हैं।

कोहरा

कोहरा एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 15 जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह टाॅप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज में बरुण सोबती और सुविंदर विक्की लीड रोल में हैं। एनआरआई मर्डर के इर्द गिर्द घूमती इस सीरीज के कहानी पंजाब के बैकग्राउंड पर फिल्माई गई है।

डेप वर्सेस हर्ड

यह सीरीज वर्जीनिया फेयरफैक्स कोर्टहाउस में चल रहे हाॅलीवुड सुपरस्टार जाॅनी डेप और एंबर हर्ड के केस पर आधारित है। जॉनी ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। यह सीरीज 16 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। तीन एपिसोड में बनी इस सीरीज को आप अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.