Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...

‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, सलमान ने अनाउंस की फिल्म की रिलीज डेट

74

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के पहले दो पार्ट को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वहीं, अब इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘टाइगर 3’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देने वाली हैं। ‘टाइगर’ फिल्म के पहले दो पार्ट जबरदस्त होने के कारण फैंस अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है।

रिलीज हुआ टाइगर 3 का फर्स्ट लुक

‘टाइगर 3’ के पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। टाइगर 3 के फर्स्ट लुक पोस्टर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, :”मैं आ रहा हूं, इस दिवाली 2023 पर टाइगर 3 रिलीज होगी। यशराज 50 और टाइगर 3 का जश्न अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं।” सलमान ने इस बात की भी जानकारी दी है कि टाइगर 3 यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्मों पठान और वाॅर की तरह ही पैन इंडिया फिल्म होगी। ‘टाइगर 3’ को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।

दिवाली 2023 पर रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि टाइगर 3 के साथ पूरे 6 साल के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म के टाइगर सलमान खान और जोया यानी कैटरीना कैफ को फिर से एक्शन भरे अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दरअसल, टाइगर फ्रेंचाइजी के इससे पहले दो पार्ट एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। इससे पहले भी सलमान, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। वहीं, अब शाहरुख खान की सलमान की ‘टाइगर 3’ में कैमियो रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.