Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

गदर 2 की सक्सेस पार्टी में ने एक्स GF सारा अली खान को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

72

गदर 2 की ग्रैंड सक्सेस पर सनी देओल ने बीती रात एक शानदार पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। सलमान खान, कियारा आडवाणी, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने इस पार्टी में शिरकत की। सनी देओल की पार्टी में एक्स कपल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी साथ दिखाई दिए। इस दौरान का दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पार्टी में कार्तिक और सारा ने एक-दूसरे को इग्नोर किए बिना काफी अच्छे से मुलाकात की। साथ ही पार्टी से जाते वक्त दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

सारा और कार्तिक ने किया हग

दरअसल, पार्टी से निकलते वक्त सारा अली खान और कार्तिक एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए, जिसे देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इन दोनों के साथ कृति सेनन भी बातचीत करती नजर आईं। कार में बैठने से पहले सारा ने पहले कृति को हग किया इसके बाद कार्तिक खुद आगे आए और दोनों गले मिले। कार्तिक आर्यन और सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वे एक्स कपल को एक बार फिर साथ आने की सलाह दे रहे हैं।

यूजर्स ने कहा ‘फिर से एक हो जाओ’

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, प्लीज एक हो जाओ। एक और यूजर ने लिखा, “काफी समय बाद सारा और कार्तिक।” वहीं, एक और ने कहा, “सार्तिक की केमिस्ट्री काफी अच्छी है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वे साथ में अच्छे लगते हैं। सारा और कार्तिक को पैच अप कर लेना चाहिए।” बता दें कि सारा और कार्तिक का अफेयर एक समय पर काफी चर्चा का विषय रहा था। कॉफी विद करण शो में भी सारा ने इस बात को कबूल किया था कि उनका कार्तिक पर क्रश है और वे उन्हें डेट करना चाहती थीं। इसके बाद दोनों अक्सर एक साथ स्पाॅट होते थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.