Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

तीन दिन से दिन का पारा 37 डिसे के पार, धूप चुभने लगी

64

ग्वालियर । मानसून ब्रेक से शहर में वर्षा का दौर थमा और पारे उठान पर है। तीन दिन से तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। औसत से अधिक होने से गर्मी बेचैन कर रही है, तो धूप चुभन का अहसास करा रही है। अच्छी खबर यह है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती घेरा पांच सितंबर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इससे हवाओं का रुख पश्चिमी के बजाय दक्षिण-पूर्वी होगा। नमी आने से छह सितंबर से वर्षा के आसार हैं। रविवार को राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं ने लोगों को तपाया।

घाटीगांव स्थित कैचमेंट एरिया में पर्याप्त पानी न होने से तिघरा बांध 47 प्रतिशत खाली हो चुका है। वर्तमान में तिघरा का स्तर 53 प्रतिशत है। अपर ककैटो के कैचमेंट एरिया में अच्छी वर्षा होने से इसके गेट खोलकर ककैटो डेम में पानी छोड़ा गया था। अपर ककैटो 37 प्रतिशत भरा है। ककैटो डेम 95 प्रतिशत भरा है। पेहसारी का 74 प्रतिशत है। जरूरत पर यहां से तिघरा में पानी छोड़ा जाएगा। घटते जल स्तर से एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई पर विचार हो रहा है।

बिजली कटौती भी कर रही है परेशान

बिजली कटौती गर्मी में परेशान कर रही है। मेंटेनेंस के नाम पर हर रोज कई घंटे बिजली कट जा रही है। रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती में काफी परेशान किया। यहां तक की फाल्ट भी आए लोगों ने, जब संबंधित मदद के नंबरों पर काल किया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को छुट्टी का भी दिन था। इस कारण बाहर गर्मी और अंदर बिजली गुल होने ने मुसीबत खड़ी कर दी।

शहर में आज यहां होगी कटौती

सुबह नौ से दोपहर 2 गांधीनगर गांधीनगर कुशलनगर लक्ष्मणपुर गायत्री नगर पानी की टंकी खेड़ापति मंदिर पड़ा पार्क होटल जगन्नाथ चैंबर श्री कृष्ण धर्मशाला कालोनी लक्ष्मणपुर न्यू रेलवे कालोनी झंडा धारी हनुमान जी पीतांबर कालोनी इंदिरा कालोनी तानसेन रोड लक्ष्मीबाई कालोनी डिफेंस सारी माधव नगर चेतकपुरी, अनिल भाटिया आवासीय परिसर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.